मेरठ पुलिस ने 53 मामलों में वांछित ड्रग डीलर तस्लीम की संपत्ति को किया कुर्क 


मेरठ, 22 जुलाई - उत्तर प्रदेश के मेरठ पुलिस ने 53 मामलों में वांछित ड्रग डीलर तस्लीम की संपत्ति को कुर्क किया। इस मौके एएसपी विवेक यादव ने बताया, "यह गैंगस्टर भी है। इसकी संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इससे पहले इसकी 4 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इसके गैंगे में 6 सदस्य हैं जिसमें से 2 फरार हैं।"