राष्ट्रमंडल खेल 2022 : दिल्ली हवाईअड्डे पर भारतीय मुक्केबाजों का गर्मजोशी से स्वागत


नई दिल्ली, 9 अगस्त - भारतीय मुक्केबाजों अमित पंघाल, रोहित टोकस, जैस्मीन लैंबोरिया और सागर अहलावत का बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेल 2022 में एक सफल अभियान के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर उनके परिवार और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।  हवाई अड्डे पर ढोल और जयकारों की आवाज गूंज रही थी क्योंकि प्रशंसकों और परिवार ने पदक विजेता एथलीटों का स्वागत करने पहुचे थे, उन्हें माला पहनाई और मिठाई बांटे।