फिल्म निर्माता संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार


मुंबई, 05 सितंबर - फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने संदीप सिंह की फेसबुक टाइमलाइन पर जुलाई 2022 में धमकी भरे पोस्ट किए थे।