द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में निधन

भोपाल  11 सितम्बर - हिंदुओं के सबसे बडे़ धर्मगुरु शंकराचार्य सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। वह 99 साल के थे। मध्य प्रदेश में जन्में शंकराचार्य ने अंतिम सांस भी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में ही ली। उनके पास बद्री आश्रम और द्वारकापीठ की जिम्मेदारी थी। उनका जब निधन हुआ तव वह अपने आश्रम में ही थे।