दिल्‍ली को एक हफ्ते उमस भरी गर्मी करेगी परेशान


नई दिल्ली, 18 सितम्बर -पूरी राजधानी में शुष्क मौसम बना हुआ है। अगले करीब छह से सात दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है। इसके बाद भी राजधानी में तेज बारिश की संभावना नहीं है। 24 सितंबर के आसपास हल्की सी बारिश की गतिविधियां जरूर हो सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। 23 सितंबर तक अब मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री तक रहा।