भारतीय नौसेना का "तरंगिनी" जहाज इटली के बंदरगाह पर पहुंचा

वेनिस (इटली), 19 सितंबर (हरदीप सिंह कंग) - भारतीय नौसेना का जहाज "तरंगिनी" इटली के साचीलिया द्वीप के सिराकुस बंदरगाह पर पहुंच गया है। इस जहाज पर भारतीय नौसेना के 6 अधिकारियों सहित कुल 61 लोग सवार हैं। 25 नए रंगरूटों को नौसेना के तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। जहाज 22 सितंबर तक इटली में रहेगा।