कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर अशोक गहलोत, अब इन नेताओं केे नाम; सीएम पद पर भी लग रहे हैं कयास


नई दिल्ली, 26 सितम्बर - कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस राजस्थान संकट के चलते रोचक हो गई है। अशोक गहलोत का सीएम पद का मोह अब उन पर भारी पड़ता दिख रहा और कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से उन्हें बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाईकमान की इच्छा के विपरीत जाकर अशोक गहलोत का 82 विधायकों के इस्तीफा का दांव चलना गांधी परिवार को अच्छा नहीं लगा है। ऐसे में उन्हें लेकर अब गांधी परिवार रिस्क नहीं ले रहा है और अब उन्हें अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर दिया गया है। यही नहीं चर्चाएं तो यहां तक हैं कि अब सीएम पद पर भी किसी और नेता को लाया जा सकता है।