गृहमंत्री ने मां वैष्णो के दरबार में टेका माथा


जम्मू, 4 अक्तूबर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। गृह मंत्री ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की और मां भगवती से शांति और समृद्धि की कामना की। अमित शाह आज कुछ समय बाद राजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजोरी में जनसभा स्थल पर दूर-दूर से लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं।