अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का संचालक काबू 

लखनऊ, 13 अक्तूबर - उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आज पुलिस टीम द्वारा एक अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के संचालक को पकड़ा गया। कमलेश दीक्षित, SP, मैनपुरी ने बताया कि इनके कब्जे से 13 तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एक रवि नाम का आरोपी मौके से फरार हो गया। संचालक पहले भी जेल जा चुका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।