मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोग घायल


मुंबई, 8 नवंबर - मुंबई के विले पार्ले इलाके में आज सुबह सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को वाईएन देसाई हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया। विलेपार्ले (ई) में आज सुबह करीब 6 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। बीएमसी के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है।