बिहार: पटना के राम कृष्ण नगर में अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग


पटना, 12 नवंबर - पटना के राम कृष्ण नगर में अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई। इंस्पेक्टर शंभु नाथ सिंह ने बताया, "सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के मुताबिक 2 लोगों को गोली लगी है। वर्चस्व को लेकर ये घटना हुई। मामले में जांच जारी है।