समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलसी हैं वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं - शाक्य

नई दिल्ली, 15 नवंबर -  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि कल नामांकन दाखिल करेंगे। आज उम्मीदवार घोषित हो रहा है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता 15 दिन से चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा से मज़बूत कार्यकर्ता कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलसी हैं वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं।