सीएम गहलोत सूरत राजकोट में करेंगे जनसभा को संबोधित


नई दिल्ली , 21नवंबर - प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात दौरे पर हैं। वह आज राहुल गांधी के साथ सूरत-राजकोट में जनसभाएं को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में सूरत में गहलोत राहुल गांधी के साथ सभा को संबोधित करेंगे। वहीं सूरत से अपराह्न 4:15 बजे राजकोट पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेताओं से मुलाकात भी होगी। सीएम गहलोत के साथ राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओंम का भी आज राजकोट पहुंचने का कार्यक्रम है।