पुलिस अलर्ट के बाद महाराष्ट्र ने कर्नाटक जा रही बसों को किया निलंबित 


महाराष्ट्र, 07 दिसंबर - कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने कर्नाटक के लिए बस सेवा निलंबित कर दी है। यात्रियों और बसों की सुरक्षा के बारे में पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया जाएगा।