वॉट्सऐप ने नवंबर में भारत में 37.16 लाख खातों को बंद किया


नई दिल्ली , 22 दिसंबर - सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने  कहा कि उसने नवंबर में भारत में 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया है। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने बंद किए गए खातों की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। भारत में प्रतिबंधित वॉट्सऐप खातों में 9.9 लाख ऐसे खाते शामिल हैं, जिन्हें यूजर्स से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया। वॉट्सऐप ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें से 8.11 लाख खातों को सक्रियता दिखाते हुए बंद किया गया। वॉट्सऐप ने कहा कि 1 नवंबर, 2022 और 30 नवंबर, 2022 के बीच, 37,16,000 वॉट्सऐप अकाउंट्स को बैन किया गया।