US: यूटा में शख्स ने पत्नी, सास और 5 बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या 


वाशिंगटन, 6 जनवरी - अमेरिका में एक 42 साल के व्यक्ति ने यूटा में अपने घर के अंदर पत्नी, 5 बच्चों और सास को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सबूतों से पता चला है कि उस व्यक्ति का नाम माइकल हाइट था। उसने अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी मार डाला। घटना हनोक शहर में हुई।