खेलो इंडिया युथ गेम्स का 5वां संस्करण मध्य प्रदेश में होगा - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 30 जनवरी - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया युथ गेम्स का 5वां संस्करण मध्य प्रदेश में होगा। 27 खेल 13 दिनों तक, 9 शहरों में खेले जाएंगे। इसमें 6 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। मुझे लगता है कि हर शहर में खेलो इंडिया धूम मचाने वाला है। भविष्य के कई खिलाड़ी इसी आयोजन से तराशे जाएंगे।