विश्व में पहली बार BBC के 100 साल के इतिहास में इस तरह की कोई छापेमारी हुई - दिग्विजय सिंह

भोपाल, 14 फरवरी - BBC कार्यालय में आयकर विभाग के छापेमारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कहा कि विश्व में पहली बार BBC के 100 साल के इतिहास में उनपर इस तरह की कोई छापेमारी हुई है। उनकी गलती क्या थी, उन्होंने गुजरात के दंगों की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें सभी का पक्ष रखा गया था।