तमिलनाडु: कावेरी नदी में डूबी चारों लड़कियों के शव बरामद

चेन्नई, 15 फरवरी- करूर जिले के मयानूर में कावेरी नदी में डूबी चारों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुदुकोट्टई जिले में विरालिमलाई के राजकीय मध्य विद्यालय की चार छात्राओं की यात्रा के दौरान करूर जिले के मयानूर में कावेरी नदी में डूबने से मौत हो गई।