बड़ी खबर : वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह खालसा और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज 

अजनाला, 16 फरवरी (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों)- वारिस पंजाब ऑर्गनाइजेशन के प्रधान अमृतपाल सिंह खालसा व उसके साथियों के खिलाफ कल अजनाला से एक युवक को अगवा कर मारपीट करने के आरोप में अजनाला पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह जानकारी डीएसपी  संजीव कुमार ने 'अजीत' से बात करते हुए दी।