इटली के समुद्र में चट्टान से टकराया जहाज, 40 से अधिक प्रवासियों की मौत


नई दिल्ली, 26 फरवरी - तटरक्षक बल ने कहा कि 43 शव समुद्र तट के किनारे पाए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त जहाज में ईरान, इराक, सीरिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सोमालिया के यात्री सवार थे। संघर्ष और गरीबी से बचने के लिए हर साल हजारों प्रवासी अफ्रीका से इटली की सीमा पार करते हैं।