भाजपा की विशाल जीत के लिए त्रिपुरावासियों को शुभकामनाएं - CM माणिक साहा

अगरतला, 2 मार्च - त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा कि भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासियों को शुभकामनाएं देता हूं। आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं।