भारत दुनिया 8वां सबसे प्रदूषित देश

नई दिल्ली, 15 मार्च - स्विस संस्था IQAir की मंगलवार को आई ‘वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी’ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2022 में दुनिया का 8वां सबसे प्रदूषित देश भारत है। साल 2021 में भारत 5वें स्थान पर था। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में 19 एशिया के हैं, जिनमें 14 भारतीय शहर हैं। इतना ही नहीं टॉप 50 प्रदूषित शहरों में 39 भारत के हैं। भारत का सबसे प्रदूषित शहर राजस्थान का भिवाड़ी रहा। महानगरों में सबसे प्रदूषित दिल्ली रही है। प्रदूषित राजधानियों में नई दिल्ली दूसरे पायदान पर है। साल 2021 में यह सबसे प्रदूषित थी।