दिल्ली के होटल में व्यवसायी की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 अप्रैल - दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 29 वर्षीय एक महिला को दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में एक होटल में एक व्यवसायी की हत्या करने और फिर उसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिला की पहचान हरियाणा के पानीपत की रहने वाली उषा के रूप में हुई है।