बठिंडा घटना : दो लोगों ने दिया घटना को अंजाम - एस. पी. (डी) अजय गांधी

बठिंडा, 12 अप्रैल- यहां सुबह हुई घटना की जानकारी देते हुए एस. पी. (डी) अजय गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की जगह पर गोलियों के 19 खोखे मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमला उस वक्त हुआ जब जवान सो रहे थे। अजय गांधी ने कहा कि दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है और सेना के साथ संयुक्त जांच चल रही है।