चीन को पछाड़कर भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना - संयुक्त राष्ट्र

न्यूयॉर्क, 19 अप्रैल- संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत 142.86 मिलियन लोगों के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। यूएनएफपीए की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन तक पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है, जिसमें 2.9 मिलियन का अंतर है।