जालंधर का यह उपचुनाव नहीं, संतोख सिंह चौधरी को श्रद्धांजलि है - मनीष तिवारी 

जालंधर, 22 अप्रैल (चिराग)- पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जालंधर का यह उपचुनाव नहीं, संतोख सिंह चौधरी को श्रद्धांजलि है, इसलिए बाकी सभी पार्टियों को अपना उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए। इस वार्ता की शुरुआत में उन्होंने सबसे पहले पुंछ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब से बना है तब से वह भारत के खिलाफ रहा है। उन्होंने भगवंत मान के बारे में कहा कि उनके सांसद रहते हुए भी कोई काम नहीं हुआ और अब मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने कोई काम नहीं किया।