बादल साहब के जाने से एक युग का अंत हुआ - मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल - प्रकाश सिंह बादल के निधन पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला। बादल साहब के जाने से एक युग का अंत हुआ है। उन्होंने खुद को सूबे और लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। उनके दिखाए रास्ते पर मेरे जैसे कई लोग चलने की कोशिश करते हैं। मैं उन्हें अपना सिर झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।