मोदी सरकार ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया - अनुराग ठाकुर

पालघर (महाराष्ट्र), 18 जून - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब मैं महिला सुरक्षा की बात करता हूं तो जो शौचालय बने उससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी, स्वाभिमान बढ़ा और इज्जत बची। शौच करने जब जाते थे तब आपराधिक घटनाएं घटती थीं। मोदी सरकार ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया। स्वयं सहायता समूह से 9 करोड़ बहने जुड़ी हैं। उनको मज़बूत करने का काम किया जा रहा है।