बिहार: दरभंगा में बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 लोगों की मौत  

पटना, 22 जून - दरभंगा में बदमाशों ने एक वाहन पर फायरिंग की जिसमें दो लोगों मौत और दो घायल हुए। SSP अवकाश कुमार ने बताया, "हमें गोली बारी की खबर मिली थी। हमें मौके से दो शव और दो घायल मिले हैं। FSL की टीम को बुलाया है। मृतकों की पहचान अनिल और मुकेश सिंह से हुई है। अनिल सिंह का आपराधिक इतिहास पाया गया है। हत्या के कारण के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल होगा।"