महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, अजित पवार को मिला वित्त और योजना विभाग

मुंबई, 14 जुलाई - महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार हो गया है। महाराष्ट्र में सरकार में नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को वित्त और योजना विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग मिला। कैबिनेट मंत्री अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग, अदिती सुनील तटकरे को महिला एवं बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि और दिलीप वाल्से पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग मिला।