विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास - राज्यसभा सभापति

नई दिल्ली, 7 अगस्त- राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों की सराहना की। राज्यसभा की ओर से बधाई देते हुए, धनखड़ ने विशेष रूप से महिला तीरंदाजों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके शानदार प्रदर्शन के जरिये "इतिहास लिखने" के लिए प्रकाश डाला गया।