इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है- राहुल गांधी

नई दिल्ली, 9 अगस्त - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिन्दुस्तान का क़त्ल किया है। भारत एक आवाज़ है, भारत हमारी जनता की आवाज़ है, दिल की आवाज़ है। उस आवाज़ की हत्या आपने मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की आपने मणिपुर के लोगों को मारकर आपने भारत की हत्या की है।