सेखा में मां-बेटी की हत्या में दामाद गंभीर रूप से घायल

बरनाला, 16 अगस्त (राज पनेसर)- बरनाला के नजदीकी गांव सेखा में बीती रात मां और बेटी की हत्या कर दी गई है जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमजीत कौर, पत्नी राजदीप और हरबंस कौर पत्नी चेतन सिंह निवासी सेखा की मौत हो गई है, जबकि उनका दामाद राजदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।