कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम, 30 दिन की पैरोल खत्म

रोहतक, 20 अगस्त - बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के गुरुमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद वह बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा था। आज पैरोल खत्म होने पर हरियाणा और यूपी पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल ले गई।