चंद्रयान-3 की सफलता वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम - प्रधानमंत्री

बेंगलुरु, 23 अगस्त - जोहान्सबर्ग से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक नए भारत की सुबह है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई और इसके चलते हम वहां पहुंच गए हैं, जहां कोई नहीं पहुंच सका। उन्होंने आगे कहा कि हमने धरती पर इसकी कल्पना की थी और आज चांद पर जाकर हमने इसे पूरा किया है।