क्रिकेटर युवराज के घर आई एक नन्ही परी

मुंबई (महाराष्ट्र), 25 अगस्त (एएनआई): अच्छी खबर!! पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल कीच एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने ये खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी हेजल कीच और दोनों बच्चों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कई कई रातें बिना नींद के निकली है क्यो कि हम अपनी छोटी राजकुमारी औरा का स्वागत करते हैं। हमारा परिवार संपूर्ण हो गया।