फिडे विश्व कप उपविजेता आर. प्रज्ञानंद का भारत लौटने पर भव्य स्वागत 

चेन्नई, 30 अगस्त- भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और 2023 फिडे विश्व कप उपविजेता आर. प्रज्ञानंद का देश लौटने पर चेन्नई हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मैं यहां इतने सारे लोगों को देखकर बहुत खुश हूं।