BJP भारत का प्रचार कर रही है तो विरोधियों को आपत्ति क्यों - सुशील मोदी

नई दिल्ली, 5 सितंबर- राष्ट्रपति भवन में 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि संविधान में 'इंडिया' और 'भारत' दोनों शब्दों का ज़िक्र है। अगर 75 साल तक इंडिया के राष्ट्रपति लिखा जाता था और अब भारत के राष्ट्रपति लिखा जा रहा है तो आपत्ति किस बात की है? उन्होंने कहा कि 'इंडिया' अंग्रेजों का दिया हुआ नाम है, अगर RJD, JDU को 'भारत' के नाम से परेशानी है तो उन्हें 'इंडिया' का नाम रख लेना चाहिए। भाजपा और केंद्र सरकार भारत शब्द को बढ़ावा दे रही है तो उन्हें आपत्ति क्यों है, यह असंवैधानिक नहीं है।