सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का ब्यान 

नई दिल्ली, 12 सितंबर - सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने जब जनता के विश्वास को खो दिया तो उन्हें लगता है कि जनता को भ्रमित करने के लिए वे कुछ भी कहेंगे तो वो बात बिक जाएगी...कोई इंपोर्ट ड्यूटी कम नहीं की गई है। अमेरिका पर अतिरिक्त इंपोर्ट ड्यूटी लगाई गई थी जिसे हटाया गया है। अब सभी देशों के लिए एक समान इंपोर्ट ड्यूटी हो गई है।