रक्षा मंत्री ने 2,900 करोड़ रुपये से अधिक की बीआरओ परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

नई दिल्ली, 12 सितंबर - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैली 2,900 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने आज जम्मू में एक समारोह में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।