प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने किया  मन की बात को संबोधित 


नई दिल्ली, 24 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Mann ki Baat) को संबोधित किया। यह मन की बात का 105वां एपिसोड है। पीएम मोदी का फोकस, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और जी20 समिट की सफलता पर रहा।पीएम मोदी ने कहा, भारत ने अफ्रीकन यूनियन को G20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी आने वाले समय में वैश्विक व्यापार की आधारशिला बनने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने जंगली जीवन को बचाने पर साझा किया मंत्र

पीएम मोदी ने जंगली जीवन की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा, ""बीते कुछ वर्षों में देश में शेर, बाघ, तेंदुआ और हाथियों की संख्या में उत्साहवर्धक बढ़ोतरी देखी गई। कई और प्रयास भी निरंतर जारी हैं, ताकि दूसरे जीव-जंतुओं को बचाया जा सके। हमारे शास्त्रों में कहा गया है- जीनेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्। अर्थात, जीवों पर करूणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही जीव-जन्तु हैं।" 

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी