अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेल में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों के लिए सम्मान कार्यक्रम में लिया भाग 

नई दिल्ली, 28 सितम्बर - केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने हांग्जो में 19वें एशियाई खेल में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों के लिए सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "पिछली बार भारत ने 70 मेडल जीते थे इस बार अब तक 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अब तक भारत ने 25 मेडल जीते हैं। मैं सभी विजेताओं को बहुत बधाई देता हूं।"