कमर्शियल गैस सिलेंडर 209 रुपए हुआ महंगा


नई दिल्ली, 01अक्टूबर  - त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 1731.50 रुपए चुकाने होंगे। इसके साथ ही अब घर से बाहर होटल या रेस्त्रां में खाने का बिल बढ़ सकता है। हालाकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बदलाव करती है।