राजस्थान की जनता मन बना चुकी है, गहलोत जी को घर जाना है - पीयूष गोयल

कोटा ( राजस्थान), 1 अक्तूबर - कोटा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राजस्थान की जनता मन बना चुकी है, गहलोत जी को घर जाना है। भाजपा की ईमानदार और कर्मठ सरकार आने वाली है। नाम बदलने से चरित्र नहीं बदलता। यह UPA ही है एक अलग नाम से और उनके कार्यकाल को देश ने भलीभांति देखा है। कांग्रेस ने तो भ्रष्टाचार करने में कोई हद नहीं छोड़ी। नाम बदलने से उनके करतूत नहीं बदलेंगे।