भारत इंदर सिंह चहल मामले में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को

चंडीगढ़, 4 अक्तूबर - भारत इंदर सिंह चहल के वकील करमबीर सिंह नलवा ने बताया कि आज पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में बेसिक अरगुमेंट हुआ जिसके बाद पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने हमें एंटीसिपेट्री बेल प्रदान किया है। हम पहले ही पंजाब विजिलेंस को भरत इंदर सिंह चहल के संपत्ति की पूरी जानकारी दे चुके हैं। हमें पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से एक एफिडेविट फाइल करने के लिए कहा गया है बाकी अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।