17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट जारी होगी, 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार का मौका मिलेगा: राजीव कुमार


नई दिल्ली, 9 अक्तूबर - मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि पांच राज्यों में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट जारी होगी, 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार का मौका मिलेगा। पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। 17,734 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 621 पोलिंग स्टेशन के प्रबंधन का जिम्मा पीडब्ल्यूडी स्टाफ के पास होगा। 8,192 पोलिंग स्टेशन का जिम्मा महिलाएं संभालने वाली हैं।