अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को होने वाला अगला मैच भी नहीं खेल पाएंगा शुभमन गिल- बी.सी.सी.आई.

मुंबई, 9 अक्टूबर- बी.सी.सी.आई. ने कहा कि, ''शुभमन गिल 9 अक्टूबर, 2023 को टीम के साथ दिल्ली की यात्रा नहीं करेंगे। सलामी बल्लेबाज जो आई.सी.सी. पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में टीम का पहला मैच नहीं खेल सके थे। अफगानिस्तान खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला अगला मैच भी नहीं खेल पाएंगे। वह चेन्नई में रहेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।