हम चाहेंगे की सोनिया गांधी चुनाव प्रचार के लिए आएं - गहलोत

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर - दिल्ली में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "लंबे समय तक वे हमारी अध्यक्ष रहीं हैं। आज हम जहां भी पहुंचे हैं, उनके आशीर्वाद से पहुंचे हैं, हम चाहेंगे की वे चुनाव प्रचार के लिए आएं।"