श्रीलंकाई जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 17 मछुआरे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे

चेन्नई, 11 अक्टूबर- श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 17 मछुआरे आज चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें पिछले महीने श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुसने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था।